पेट की गंदगी को कैसे बाहर निकालें

DB Healthcare Fitness by Balveer Singh July 27, 2020

How to Clean Stomach Toxins

Clean Stomach Toxins

स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। यह तभी होता हैं, जब पेट और आंत साफ और सुरक्षित रहते हैं। खराब पदार्थ पेट में लंबे समय तक रहने से टॉक्सिंस हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

सेब का जूस 

दरअसल सेब के जूस में फाइबर, भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है। साथ ही मल को नरम और मुलायम बनाता है, इससे पेट आसानी से साफ हो जाता है।

Apple Juice Detox Cleanse  

रोजाना सेब का जूस पीने से पेट हमेशा क्लीन रहेगा और टॉक्सिंस जमा नहीं होंगे।

सब्जियों का जूस 

फलों के जूस से अधिक फायदेमंद सब्जियों का जूस होता है। रोजाना सब्जियों का जूस पीने से कोलन साफ होता है, शरीर से सभी टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 

Vegetable Juice to Clean Stomach

सब्जियों का जूस पेट को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप पालक, चुकंदर, टमाटर, खीरा, लौकी या गाजर का जूस बनाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। 

नींबू पानी 

नींबू पानी भी आपका पेट साफ करता है। दरअसल, नींबू में विटामिन सी होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमा सारी गंदगी को मल के साथ निकालने में मदद करता है। 

Lemon Water

एक गिलास गुनगुना पानी में एक नींबू निचोड़ लें और चुटकीभर काला नमक डाल कर रोज़ सुबह पीने से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। नींबू पानी पेट की गंदगी निकालता है, इसलिए इसे डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) भी कहा जाता है। यह वजन घटाने में भी असरदार होता है।

छाछ- Buttermilk  

छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है,  और इसे पीने से खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है। रोजाना छाछ पीने से पेट में जमा गंदगी, टॉक्सिंस निकल जाते हैं और पेट बिल्कुल साफ हो जाता है। 

पेट की गंदगी निकालने के उपाय 

· खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। इससे भोजन आसानी से पचता है।

· पानी अधिक मात्रा में पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और पेट भी आसानी से साफ होगा

· एल्कोहल, धूम्रपान और कैफीन लेने से बचें।

How to Detox Toxins from Stomach

· रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी से गंदगी को साफ किया जा सकता है।

· खाना खाते ही लेटना या बैठना नहीं चाहिए। इससे टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप भी अपने पेट को साफ करना चाहते हैं, तो इन उपायों का आजमा सकते हैं। ये सभी एक तरह के डिटॉक्स वॉटर होते हैं, जिन्हें पेट क्लीन करने के लिए पिया जा सकता है।